1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 30 दिसंबर के बाद भी जारी रह सकता है पैसे निकालने पर अंकुश

30 दिसंबर के बाद भी जारी रह सकता है पैसे निकालने पर अंकुश

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2016 02:40 pm IST,  Updated : Dec 25, 2016 02:40 pm IST

बैंक शाखाओं और एटीएम से नकदी की निकासी पर अंकुश 30 दिसंबर के बाद भी जारी रह सकता है। करेंसी छापने वाली प्रेस तथा रिजर्व बैंक नए नोटों की मांग के अनुरूप आपूर्ति अभी नहीं कर पा रहे हैं

restrictions may continue on amount withdrawal after 30th...- India TV Hindi
restrictions may continue on amount withdrawal after 30th december

नई दिल्ली: बैंक शाखाओं और एटीएम से नकदी की निकासी पर अंकुश 30 दिसंबर के बाद भी जारी रह सकता है। करेंसी छापने वाली प्रेस तथा रिजर्व बैंक नए नोटों की मांग के अनुरूप आपूर्ति अभी नहीं कर पा रहे हैं। नोटबंदी की 50 दिन की सीमा नजदीक आ रही है। ऐसे में बैंकरों में लगातार यह धारणा बन रही है कि निकासी पर अंकुश नए साल मंे भी जारी रह सकता है, जिससे बैंकों का कामकाज सुचारू तरीके से हो सके।

SBI की चेयरपर्सन अरंधति भट्टाचार्य ने हाल में संकेत दिया था कि निकासी पर अंकुश तब तक नहीं हटाया जा सकता, जब तक कि बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध नहीं हो।

कई स्थानों पर बैंक 24,000 रपये की साप्ताहिक सीमा को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। वे लोगों को इस सीमा से कम की नकदी उपलब्ध करा रहे हैं जिससे अधिक से अधिक लोगों को नए नोटों में नकदी दी जा सके।

माना जा रहा है कि यदि लोगों तथा कारोबारियों से 2 जनवरी से इस सीमा को हटाया जाता है तो बैंक लोगों की वैध मुद्रा की मांग को पूरा नहीं कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद 9 नवंबर से 19 दिसंबर तक बैंकिंग प्रणाली में 5.92 लाख करोड़ रपये के नए नोट डाले हैं। बंद किए गए नोटों का मूल्य 15.4 लाख करोड़ रपये बैठता है। 10 दिसंबर तक बैंकों को पुराने नोटों में 12.4 लाख करोड़ रपये की जमा मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत