1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अकाली दल ने जयराम और रेणुका के खिलाफ विशेषाधिकार की नोटिस सौंपी

अकाली दल ने जयराम और रेणुका के खिलाफ विशेषाधिकार की नोटिस सौंपी

 Written By: IANS
 Published : Jul 25, 2016 07:37 pm IST,  Updated : Jul 25, 2016 07:37 pm IST

शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस नेता जयराम रमेश और रेणुका चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया।

jayram and renuka- India TV Hindi
jayram and renuka

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने सोमवार को राज्यसभा में कांग्रेस नेता जयराम रमेश और रेणुका चौधरी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि दोनों ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ दुर्व्यवहार किया है। अकाली दल के राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढिढसा ने विशेषाधिकार नोटिस पेश किया। उन्होंने सोमवार सुबह राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया।

आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने से जुड़े एक निजी सदस्य के विधेयक को राज्यसभा में चर्चा के लिए नहीं लिया जा सका क्योंकि सत्ता पक्ष के सदस्य आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य भगवंत मान के संसद की सुरक्षा व कार्यवाही से संबंधित फेसबुक वीडियो के खिलाफ शोरशराबा कर रहे थे।

उस समय राज्यसभा में मौजूद खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी बोलने की इजाजत मांगी लेकिन इजाजत नहीं दी गई। बाद में राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई जिसके बाद बादल और कांग्रेस के नेताओं के बीच वाद-विवाद हुआ।

मंत्री ने राज्यसभा के सभापति एम. हामिद अंसारी ने कांग्रेस के दोनों सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने दोनों पर सदन में खुद को अपमानित करने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश और रेणुका चौधरी ने दुर्व्यवहार के आरोप से इनकार किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत