1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अखिलेश के करीबी MLC उदयवीर SP से निकाले गए, मुलायम को लिखी थी चिट्ठी

अखिलेश के करीबी MLC उदयवीर SP से निकाले गए, मुलायम को लिखी थी चिट्ठी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 22, 2016 04:49 pm IST,  Updated : Oct 22, 2016 08:33 pm IST

अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जानेवाले एमएलसी उदयवीर सिंह को 6 साल के लिए समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया है।

Mulayam, Shivpal, Akhilesh- India TV Hindi
Mulayam Shivpal Akhilesh

लखनऊ: अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जानेवाले एमएलसी उदयवीर सिंह को 6 साल के लिए समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह के घर पर चली बैठक के बाद उदयवीर सिंह को पार्टी से निकालने का फैसला लिया गया। इस बैठक में अखिलेश यादव मौजूद नहीं थे। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उदयवीर सिंह ने अखिलेश यादव के समर्थन में मुलायम सिंह को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में अखिलेश के खिलाफ साजिश की बात कही गई थी। बता दें कि उदयवीर ने पूरे मामले में अखिलेश की सौतेली मां साधना का नाम घसीट लिया था। उदयवीर का कहना था कि शिवपाल साधना का राजनीतिक चेहरा हैं और अखिलेश के खिलाफ साजिश रची जा रही है। इस चिट्ठी से मुलायम सिंह बेहद आहत हुए और पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग में बेहद भावुक हो गए। 

बताया जाता है कि मुलायम सिंह ने बैठक में कहा कि आज तक किसी ने मेरी पत्नी पर ऊंगली नहीं उठाई लेकिन अब ऐसा वक्त आ गया है कि पार्टी के जूनियर नेता भी इस तरह की चिट्ठियां लिखकर पारिवारिक मामलों में दखल दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद पार्टी के सीनियर नेताओं ने शिवपाल यादव को मीटिंग में बुलाया और उदयवीर सिंह को पार्टी से निकालने का फैसला लिया गया। 

पार्टी के नेताओं ने मुलायम सिंह से कहा कि वे एकबार फिर राम गोपाल यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल को एक साथ बिठाकर पूरे मामले पर बात करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत