1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विमान के अंदर सैमसंग फोन में लगी आग, DGCA ने कंपनी को तलब किया

विमान के अंदर सैमसंग फोन में लगी आग, DGCA ने कंपनी को तलब किया

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2016 07:35 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 07:54 pm IST

सैमसंग कंपनी के एक स्मार्ट फोन में शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस के चेन्नई जा रहे विमान में आग लग गयी, जिससे विमान में सवार 175 यात्री बुरी तरह डर गए।

phone caught fire in flight- India TV Hindi
phone caught fire in flight

नयी दिल्ली: सैमसंग कंपनी के एक स्मार्ट फोन में शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस के चेन्नई जा रहे विमान में आग लग गयी, जिससे विमान में सवार 175 यात्री बुरी तरह डर गए। हालांकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

​देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

DGCA ने सभी विमानन कंपनियों से कहा है कि वे इस हादसे में शामिल मोबाइल फोन सैमसंग गैलेक्सी नोट-2 सीरीज के किसी भी स्मार्टफोन को विमान के भीतर ले जाने की अनुमति न दें। DGCA ने सैमसंग कंपनी के अधिकारियों को सोमवार को तलब किया है। 

सिंगापुर से चेन्नई आ रहे इंडिगो के 6ई-054 विमान में चेन्नई हवाईअड्डे पर मोबाइल फोन में आग लग गयी। यात्रियों को धुएं की गंध महसूस हुई और उन्होंने तुरंत चालक दल को इसकी सूचना दी। चालक दल के सदस्यों ने देखा कि धुआं सीट 23सी के उपर बने सामान रखने के रैक से आ रहा था। 

पायलट ने तुरंत एटीसी को इसकी सूचना दी। चालक दल के सदस्यों ने सबसे पहले यात्रियों को दूसरी सीटों पर भेजा और फिर जांच में पाया कि धुआं सैमसंग नोट-2 फोन से आ रहा था। फोन एक यात्री के सामान के साथ उपर वाली रैक में रखा था। चालक दल के सदस्यों ने तुरंत फोन पर अग्निशमन का प्रयोग किया और फिर सैमसंग नोट-2 को शौचालय में पानी से भरे डिब्बे में डाल दिया। सैमसंग की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आयी है।

इन्हें भी पढ़ें- 

अब उड़ान के दौरान हवाई जहाज में नहीं ले पाएंगे सेल्फी?

भारत में सभी विमान के अंदर सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 ले जाने पर लगा बैन
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत