1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AIADMK का चीफ बनने पर शशिकला की आंखों में आए आंसू

AIADMK का चीफ बनने पर शशिकला की आंखों में आए आंसू

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Dec 31, 2016 04:51 pm IST

वीके शशिकला ने शनिवार को अन्नाद्रमुक के महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाल ली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाये। अन्नाद्रमुक के शीर्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बड़े भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, अम्मा हमेशा मेरे दिल में

Sasikala- India TV Hindi
Sasikala

चेन्नई: वीके शशिकला ने शनिवार को अन्नाद्रमुक (AIADMK) के महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाल ली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाये। अन्नाद्रमुक के शीर्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बड़े भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, अम्मा हमेशा मेरे दिल में रहेंगी। इस दौरान शशिकला की आंखों में आंसू छलक पड़े।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने इस मौके पर कहा कि पिछले 33 वर्षों में वह पार्टी की बैठकों में जयललिता के साथ रही हैं और अन्नाद्रमुक कई वर्षों तक शासन करेगी। कड़ी सुरक्षा के बीच अन्नाद्रमुक के मुख्यालय पहुंचने पर जयललिता की सहयोगी रहीं शशिकला ने पार्टी के संस्थापक एम जी रामचंद्रन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने जयललिता की तस्वीर पर भी माल्यार्पण किया। 

शशिकला ने कागजों पर हस्ताक्षर के बाद बाहर इकट्ठा भीड़ को संबोधित किया। पार्टी मुख्यालय के रास्ते में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पोएस गार्डन स्थित आवास से रोयापेट्टा स्थित पार्टी मुख्यालय की सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े थे। 

गुलाबी किनारी वाली हल्के हरे रंग की साड़ी में मुख्यालय पहुंची शशिकला ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। पोएस गार्डन से लेकर रोयापेट्टा तक सड़कों के किनारे केवल पार्टी के झण्डे, बैनर और जयललिता एवं शशिकला की तस्वीरें नजर आ रही थी। हर जगह बैनर और होर्डिंग में शशिकला को चिन्नम्मा बताया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत