1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मप्र: छतरपुर में स्कूली बस पलटी, 17 बच्चे घायल

मप्र: छतरपुर में स्कूली बस पलटी, 17 बच्चे घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2016 01:55 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 03:24 pm IST

ध्यप्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मुड़ेरी गांव के पास आज सुबह एक स्कूल बस पलटने से 17 बच्चे घायल हो गये। इनमें से छह बच्चों को अधिक चोटें आई है।

bus accident- India TV Hindi
bus accident

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मुड़ेरी गांव के पास आज सुबह एक स्कूल बस पलटने से 17 बच्चे घायल हो गये। इनमें से छह बच्चों को अधिक चोटें आई है।

लवकुशनगर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) लज्जाशंकर मिश्रा ने बताया कि लवकुश नगर के क्राइस्ट ज्योति स्कूल की बस आज सुबह चंदला से बच्चों को लेकर लवकुश नगर आ रही थी, तभी मुड़ेरी गांव के पास एक मोटरसाइकल सवार को बचाने के प्रयास में बस पलट गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में 17 से अधिक बच्चों को चोटें आई हैं। इनमें से छह बच्चों को अधिक चोटें आने के कारण छतरपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। शेष बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत