सिरसा: एक नवंबर को हरियाणा के 50वें जन्मदिन पर गुरुग्राम में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा के सात जिलों को बड़े फख्र से ‘खुले में शौच से मुक्त’ होने की घोषणा कर रहे थे। उस समय भी गुरुग्राम से लगभग 308 किलोमीटर दूर सुदूर राजस्थान से सटे हरियाणा के छोटे से कस्बे ऐलनाबाद को खुले में शौच से मुक्त करने के अपने मास्टर प्लान पर युवा और ऊर्जावान आईएएस अधिकारी (2009 बैच की सेकेंड टॉपर) शरणदीप कौर बराड़ माथापच्ची करने में जुटी थी।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
सिरसा को बनाया स्वच्छ भारत अभियान का अग्रणी ब्रांड एम्बेसडर
सिरसा के डीसी की कुर्सी पर काबिज बराड़ ने अपने 11 महीनों के कार्यकाल में ही ग्रामीण सिरसा और उसके तीन शहरी कस्बों को खुले में शौच से मुक्त कर भगीरथी प्रयास को अंजाम तो दिया ही है, हरियाणा के सबसे पिछड़े हुए इलाकों में से एक सिरसा को स्वच्छ भारत अभियान का अग्रणी ब्रांड एम्बेसडर बना दिया है। कपास, किन्नु और गेहूं के उत्पादन के लिए मशहूर इस इलाके में मंडियों और फैक्ट्रियों को भी खुले में शौच से मुक्त करने के लिए सफलतापूर्वक प्रेरित किया गया है।
Also read:
- सचिन तेंदुलकर ने 'स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए छेड़े सुर
- स्वच्छ भारत शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म चुनी गई ‘मुर्गा’
केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित
आपको कॉटन जिनिंग फैक्ट्रियों के बाहर बजाप्ता ऐसे डिस्पले बोर्ड मिल जाएंगे जिसमें फैक्ट्री को उद्योगपतियों ने खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है। यहां तक कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए भी शौचालयों की व्यवस्था की गई है। 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिवस पर ही सिरसा जिले के 338 गांवों को हरियाणा सरकार ने खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया जिसके लिए इस ऊर्जावान आईएएस अधिकारी को दिल्ली के विज्ञान भवन में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।
आमतौर पर राष्ट्रीय मीडिया की नजरों से दूर रहने वाले और लगभग 13 लाख की आबादी वाले इस जिले के युवा कलेक्टर बराड़ कहती हैं कि ‘लोगों की जागरुकता और इसी साल हरियाणा में पढ़े-लिखे सरपंचों के चुने जाने के बाद से उन्हें स्वच्छता अभियान को गति देने में बेहद मदद मिली और जो शहरी इलाके इस अभियान से छूट गए हैं वहां मोबाइल टॉयलेट्स का इंतजाम कर जल्द ही खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया जाएगा’।
आगे की स्लाइड में पढ़िए 2009 बैच की सेकेंड आईएएस टॉपर शरणदीप कौर बराड़ के बारे में-