1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्‍याज दर में की 0.10 फीसदी कटौती, नई दरें एक अप्रैल से होंगी लागू

छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्‍याज दर में की 0.10 फीसदी कटौती, नई दरें एक अप्रैल से होंगी लागू

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 31, 2017 02:59 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 02:59 pm IST

नई दिल्‍ली: छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्‍याज में एक बार फि‍र कटौती हो गई है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पीपीएफ समेत स्मॉल सेविंग्स डिपॉजिट्स की ब्याज दर 0.1 फीसदी घटा दी है।

Small Savings- India TV Hindi
Small Savings

नई दिल्‍ली: छोटी बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्‍याज में एक बार फि‍र कटौती हो गई है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पीपीएफ समेत स्मॉल सेविंग्स डिपॉजिट्स की ब्याज दर 0.1 फीसदी घटा दी है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। मंत्रालय ने 2016-17 की चौथी तिमाही के लिए ब्याज दरों को अधिसूचित करते हुए कहा, सरकार के निर्णय के आधार पर लघु बचत जमा योजनाओं पर ब्याज दरों को तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है। नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी।

किन योजनाओं पर लागू होगा फैसला

  • पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ), किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि खाता और सीनियर  सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम की मौजूदा ब्याज दरों पर यह कटौती लागू होगी।
  • इस नए नियम के मुताबिक, पीपीएफ पर 7.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि 31 मार्च तक यह 8 फीसदी की दर से मिलेगा
  • किसान विकास पत्र पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा जबकि पांच साल की मियाद के लिए सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम पर 8.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, पांच साल की मियाद वाले नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर यह दर 7.9 फीसदी होगी।

अब कितना मिलेगा ब्याज

  • पीपीएफ में निवेश पर अब सालाना 7.9 फीसदी ब्याज मिलेगा। पांच साल की राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र पर ब्याज दर इतनी ही होगी। फिलहाल इन दोनों योजनाओं पर ब्याज दर आठ फीसदी है।
  • किसान विकास पत्र (केवीपी) में निवेश पर 7.6 फीसदी ब्याज मिलेगा और यह 112 महीने में परिपक्व होगा।
  • बालिकों के लिये शुरू सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर सालाना 8.4 फीसदी होगी जो फिलहाल 8.5 फीसदी है।
  • वरिष्ठ नागरिक बचत जमा योजना पर भी ब्याज दर 8.4 फीसदी होगी। वरिष्ठ नागरिक बचत जमा योजना पर ब्याज तिमाही आधार पर दिया जाता है।
  • एक से पांच साल की मियादी जमा पर ब्याज दर 6.9 से 7.7 फीसदी होगी और इसका भुगतान तिमाही आधार पर होगा। रेकरिंग जमा (आरडी) पर ब्याज दर 7.2 फीसदी होगी।

सरकार ने क्यों घटाईं ब्याज दरें

  • सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए छोटी ब्याज दरें तय करते वक्त कहा है कि यह फैसला सरकारी बॉन्ड यील्ड के हिसाब से तय किया जाता है। इस फैसले के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द बैंक भी सरकारी सेविंग रेट्स के हिसाब से अपनी सेविंग्स की ब्याज दरें घटा सकते है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत