1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब स्मृति ईरानी ने चप्पल की मरम्मत कराने के लिए 10 के बदले दिए 100 रुपये

जब स्मृति ईरानी ने चप्पल की मरम्मत कराने के लिए 10 के बदले दिए 100 रुपये

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2016 08:13 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 08:21 pm IST

कोयंबटूर: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज यहां अपनी चप्पल की चप्पल की मरम्मत करने वाले को 100 रुपये दिए जबकि उसने सिर्फ 10 रुपये मांगे थे। अधिक पैसे मिलने से खुश हुए चप्पल मरम्मत

smriti irani- India TV Hindi
smriti irani

कोयंबटूर: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज यहां अपनी चप्पल की चप्पल की मरम्मत करने वाले को 100 रुपये दिए जबकि उसने सिर्फ 10 रुपये मांगे थे। अधिक पैसे मिलने से खुश हुए चप्पल मरम्मत करने वाले ने चप्पल पर अतिरिक्त टांके लगा दिए। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री यहां इशा फाउंडेशन के एक सत्र को संबोधित करने एक उड़ान से उतरी तो उनकी चप्पल की पट्टी टूट गई। वह चप्पल की मरम्मत करने वाले को ढू़ंढ रहीं थी जो उन्हें इशा फाउंडेशन जाने के रास्ते में हवाई अड्डे से करीब 16 किलोमीटर दूर पेरूर के पास मिला।

Also read:

स्मृति तमिलनाडु भाजपा के महासचिव वी श्रीनिवास के साथ थी। उन्होंने वाहन से उतरकर अपनी चप्पल मरम्मत करने वाले व्यक्ति को दी और खुद एक स्टूल पर बैठ गईं। चप्पल की मरम्मत करने वाले ने इस काम के लिए 10 रुपये मांगे। स्मृति ने उसके गल्ले के पास 100 रुपये का नोट रखा और कहा चेंज वेंडा (छुट्टे की जरूरत नहीं है)।

चप्पल की मरम्मत करने वाले ने केंद्रीय मंत्री की चप्पल पर और टांके लगा दिए। इसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत