1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: स्पर्श अपहरण मामले में पूर्व राजद सांसद के बेटे समेत 2 गिरफ्तार

बिहार: स्पर्श अपहरण मामले में पूर्व राजद सांसद के बेटे समेत 2 गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2016 12:36 pm IST,  Updated : Aug 06, 2016 01:43 pm IST

बिहार में कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र से तीन अगस्त को अगवा हुई व्यवसायी की बेटी स्पर्श (4) का अब तक सुराग नहीं है।

Crime- India TV Hindi
Crime

कटिहार: बिहार में कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र से तीन अगस्त को अगवा हुई व्यवसायी की बेटी स्पर्श (4) का अब तक सुराग नहीं है। हालांकि पुलिस ने इस अपहरण मामले में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद नरेश यादव के बेटे सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कटिहार के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बाबूलाल यादव ने शनिवार को बताया कि स्पर्श अपहरण मामले में पुलिस ने संतोष यादव और उसके एक साथी सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है।

(देश-विदेश की खबरों के लिए Click करें)

आरोप है कि संतोष ने स्पर्श के पिता भानु अग्रवाल को फोन कर स्पर्श को छोड़ने के एवज में 25 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। संतोष पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश यादव का बेटा है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि कटिहार के बड़े व्यवसायी भानु अग्रवाल की चार साल की बेटी स्पर्श का स्कूल से लौटते वक्त अपहरण कर लिया गया था।

वहीं राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार ने बताया कि कटिहार के व्यवासायी की बेटी के अपहरण मामले की जांच और स्पर्श की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि अपहर्ताओं की पहचान कर ली गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत