1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर पथराव, चुनावी हिंसा में हुई थी 8 लोगों की मौत

अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर पथराव, चुनावी हिंसा में हुई थी 8 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Apr 10, 2017 06:11 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 06:11 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग में लोकसभा उपचुनाव से दो दिन पहले सोमवार को युवाओं के एक समूह ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया।

Stone pelting- India TV Hindi
Stone pelting Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग में लोकसभा उपचुनाव से दो दिन पहले सोमवार को युवाओं के एक समूह ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। अधिकारियों ने कहा कि पथराव के दौरान सुरक्षाबलों ने संयम दिखाया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। प्रदर्शन के बीच मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकरों से इस्लाम की प्रशंसा में नारे लगाए गए।

श्रीनगर-बडगाम निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा उपचुनाव के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में आठ नागरिकों के मारे जाने की घटना के बाद सोमवार को यह विरोध प्रदर्शन सामने आया है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां तथा कुलगाम जिले में सोमवार से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार तसद्दुक मुफ्ती ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करने की मांग की है। वहीं, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) तथा कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह चुनाव के दौरान सही माहौल प्रदान करने में विफल रही।

इन्हें भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत