1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने ब्राह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने ब्राह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2018 02:50 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 03:29 pm IST

भारत ने सोमवार को सफलतापूर्वक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्राह्मोस का परीक्षण किया.......

...- India TV Hindi
ब्राह्मोस मिसाइल (फोटो,पीटीआई)

भुवनेश्वर: भारत ने सोमवार को सफलतापूर्वक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्राह्मोस का परीक्षण किया। मिसाइल सुबह 10.18 बजे चांदीपुर के बालासोर जिले में स्थित परीक्षण केंद्र से लॉन्च की गई। रक्षा शोध व विकास संगठन (डीआरडीओ) का कहना है कि इस परीक्षण ने सभी मानकों को पूरा कर लिया है। 

डीआरडीओ के अधिकारी ने बताया कि इसके साथ भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत के डीआरडीओ व रूस के फेडरल स्टेट यूनिटरी एंटरप्राइज एनपीओएम का संयुक्त उद्यम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत