1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 Written By: IANS
 Published : Jan 12, 2017 04:15 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 04:19 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत विभिन्न राजनेताओं ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने एक आधिकारिक संदेश में कहा, "हम महान स्वामी विवेकानंद

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत विभिन्न राजनेताओं ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने एक आधिकारिक संदेश में कहा, "हम महान स्वामी विवेकानंद को सलाम करते हैं और उनके शक्तिशाली विचारों और आदर्शो को याद करते हैं, जो आज भी पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीयों को उनके वास्तविक सामर्थ्य का अहसास कराया। सिंह ने कहा, "मैं आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने भारतीयों को उनकी ताकत और वास्तविक सामर्थ्य का अहसास कराया।"

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि वह स्वामीजी को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं।

राहुल ने ट्वीट किया, "आज स्वामी विवेकानंद को याद कर रहा हूं। साहस और निडरता के साथ जीने का उनका संदेश हमें प्रेरित और मार्गदर्शित करता रहेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत