1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑपरेशन म्यामांर: 70 कमांडो और 40 मिनट की पूरी कहानी

ऑपरेशन म्यामांर: 70 कमांडो और 40 मिनट की पूरी कहानी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2015 01:50 pm IST,  Updated : Jun 11, 2015 02:07 pm IST

नयी दिल्ली: भारतीय सेना के 21 यूनिट के करीब 70 कमांडरों के एक दल ने म्यामांर सीमा के भीतर रात के अंधियारे में लक्ष्य पर किये गये सटीक हमले में कल NSCN एवं KYKL उग्रवादी

indian armyमेजर जनरल रणवीर सिंह, एडिशनल डायरेक्टर जनरल, मिलिट्री ऑपरेशंस ने बताया कि, "कुछ दिनों में हमें काफी विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली। इनके जरिए पता चला कि हमारे इलाके में उग्रवादी हमलों की तैयारी कर रहे थे। ये हमले कुछ ऐसे उग्रवादी समूहों ने किए थे, जो सुरक्षा बलों पर इससे पहले हुए अटैक में भी शामिल रहे थे। इस खतरे को देखते हुए जरूरी था कि इन उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। खुफिया जानकारी के आधार पर हमने इन हमलों का जवाब देने की तैयारी की।"

मेजर जनरल सिंह ने कहा कि उग्रवादियों के हमले के बाद पूरे इलाके में हाई एलर्ट किया गया था और इसी बीच सेना को विश्वसनीय और सटीक जानकारी मिली कि भारतीय सीमा में कुछ और हमलों की साजिश रची जा रही है। इन में भी मणिपुर हमले में शामिल गुटों और उसके सहयोगियों के शामिल होने की आशंका जतायी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत