1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: बिजली का तार गिरने से एक बच्ची समेत 3 की मौत

ओडिशा: बिजली का तार गिरने से एक बच्ची समेत 3 की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2017 06:32 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 06:32 pm IST

ओडिशा में जाजपुर जिले के पटाबाली गांव में 2 महिलाओं और एक 5 वर्षीय बच्ची पर एक हाई वोल्टेज का बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

जाजपुर: ओडिशा में जाजपुर जिले के पटाबाली गांव में 2 महिलाओं और एक 5 वर्षीय बच्ची पर एक हाई वोल्टेज का बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मृतकों की शिनाख्त प्रतिमा मांजारी बेहरा (55), उनकी बेटी प्रवत नलिनी बेहरा और प्रेवासिनि मोहंता उर्फ टिक्की (5) के तौर पर हुई है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने बताया कि वे सभी तकामा थाना क्षेत्र के पटाबाली गांव की रहने वाली थीं। उन्होंने कहा कि घटना बुधवार शाम तब हुई जब प्रवत नलिनी अपनी मां प्रतिमा के साथ 5 वर्षीय बच्ची को ट्यूशन से घर ले जा रही थीं। रास्ते में 11 केवी का हाई वोल्टेज वाला तार टूटकर उन तीनों पर गिर पड़ा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़ें

पुलिस ने कहा कि जब यह खबर फैली तो गुस्साए ग्रामीणों ने डुबुरी-नारानपुर राजमार्ग को अवरूद्ध कर दिया और मृतकों के रिश्तेदार को मुआवजा देने और पुराने कंडक्टरों को तुरंत बदलने की मांग करने लगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत