1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु बंदरगाह पर 2 मालवाहक जहाजों की टक्कर

तमिलनाडु बंदरगाह पर 2 मालवाहक जहाजों की टक्कर

 Written By: IANS
 Published : Jan 28, 2017 01:18 pm IST,  Updated : Jan 28, 2017 01:18 pm IST

चेन्नई: तमिलनाडु के कामराजार बंदरगाह पर शनिवार तड़के दो मालवाहक जहाज टकरा गए। कामराजार पोर्ट के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि टक्कर तड़के चार बजे द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जा रहे एम.टी.

TN- India TV Hindi
TN

चेन्नई: तमिलनाडु के कामराजार बंदरगाह पर शनिवार तड़के दो मालवाहक जहाज टकरा गए। कामराजार पोर्ट के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि टक्कर तड़के चार बजे द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) ले जा रहे एम.टी. बीडब्ल्यू मैपल और पेट्रोलियम ऑयल ल्यूब्रिकेंट्स (पीओएल) से भरे एम. टी. डॉन कांचीपुरम के बीच हुई।

एलपीजी से लदा जहाज यहां से जा रहा था, जबकि दूसरा जहाज यहां पहुंच रहा था। बयान के मुताबिक, "पर्यावरण को तेल प्रदूषण जैसा कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों जहाजों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जाहजों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "सभी शीर्ष अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालात नियंत्रण में हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी जहाजों का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है।"

बंदरगाह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम. ए. भास्कराचार ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है।

बंदरगाह के एक अधिकारी ने बताया कि एम.टी. डॉन कांचीपुरम से माल उतारा जाएगा।

एक तटरक्षक हेलीकाप्टर को क्षेत्र में निगरानी के लिए लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत