1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बरेली: लड़कियों ने दुल्हन पर फेंका तेजाब, दुल्हें ने कहा...

बरेली: लड़कियों ने दुल्हन पर फेंका तेजाब, दुल्हें ने कहा...

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 26, 2016 01:37 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 01:38 pm IST

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन पर तेजाब से हमला किया गया है। दुल्हन की हालक नाजुक है। मामला बरेली में कैंट का है, जहां दुल्हन पर कमरे में घुस कर तेजाब फेंका गया है।

acid attack- India TV Hindi
acid attack

बरेली: घर पर खुशियों का लहर थी. चारों तरफ मंगल गीत और दुल्हन को सजया जा रहा थ। किसी को इस बात की भनक बी नहीं थी कि  थोड़ी देर दुल्हन के साथ ऐसा खौफनाक मंजर होगा कि सभी खुशियां मातम में बदल जाएगी।

ये भी पढ़े-

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन पर तेजाब से हमला किया गया है। दुल्हन की हालक नाजुक है। मामला बरेली में कैंट का है, जहां दुल्हन पर कमरे में घुस कर तेजाब फेंका गया है।

पुलिस ने आज बताया कि दुल्हन की हालत गंभीर है। तेजाब फेंकने वाली लड़कियां कौन थीं, अब तक पता नहीं लग सका है। घटना कल रात की है।

पहले से प्लान बना किया दोनों लड़कियों ने हमला

दुल्हन नानी के साथ कमरे में थी और वरमाला होने का इंतजार कर रही थी। इस बीच दो अज्ञात लड़कियां घर में घुसी और दुल्हन के कमरे के पास पहुंच गई। उस दौरान करीब रात के 10 बज रहे थे। दोनों लड़कियों के पास तेजाब से भरा गिलास था। दोनों में से एक दुल्हन के कमरे में जबरन घुस गई।

पहले से प्लान बना बैठी इन लड़कियों ने देरी न करते हुए दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। कमरे में मौजूद नानी अपनी नाती के साथ हुई घटना से काफी डर गई थी, लेकिन उन्होंने दोनों लड़कियों को रोकना चाहा। लेकिन रोकने का कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि दुल्हन के चेहरे पर फफोले पड़ गए थे। इस घटना के बाद पूरे परिवार में सन्नाटा छा गया था और हर कोई गहरे सदमे में डूब गया। इस बीच झुलसी दुल्हन को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियां मेकअप रूम में पहुंचीं और दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर दुल्हन से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया।

दुल्हें और परिवार ने निभाया साथ
इलाज के बाद बातचीत की हालत में आई दुल्हन मांग करने लगी कि उससे जिस लड़के से शादी हो रही थी वह उसी से शादी करेंगी। इस मांग को दूल्हा और उसका परिवार भी शादी के लिए राजी हो गया है। पीड़िता के ठीक होने के बाद दोनों की शादी कराई जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत