1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम मंदिर को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी की बातों पर पूरा भरोसा: उमा भारती

राम मंदिर को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी की बातों पर पूरा भरोसा: उमा भारती

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 05, 2016 01:23 pm IST,  Updated : Jun 05, 2016 01:23 pm IST

राम मंदिर आंदोलन की सक्रिय सदस्य रहीं केंन्द्रीय मंत्री उमा भारती बातचीत के माध्यम से लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद का समाधान चाहती हैं।

uma bharti- India TV Hindi
uma bharti

नई दिल्ली: एक समय में राम मंदिर आंदोलन की सक्रिय सदस्य रहीं केंन्द्रीय मंत्री उमा भारती बातचीत के माध्यम से लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद का समाधान चाहती हैं। हालांकि विवादित भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को अपना नायक बताते हुए मंत्री ने उनकी सराहना की। उमा भारती ने कहा कि वह उनके (स्वामी) वचन पर विश्वास करती हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का काम इस वर्ष के आखिर तक शुरू हो जायेगा।

भारती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनको मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने की संभावना को खारिज किया लेकिन विश्वास जताया कि अमित शाह की अगुवाई में भाजपा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में अपनी सरकार बनाने में सक्षम होगी।

राम मंदिर निर्माण और इस वर्ष इसका कार्य शुरू होने को लेकर स्वामी के बयान पर पीटीआई के साथ साक्षात्कार में भारती ने कहा, मैं स्वामी का बहुत अधिक सम्मान करती हूं। वह मेरे नायक हैं। मैं 15-16 वर्ष की थी जब आपात काल लागू किया गया था और डॉक्टर स्वामी एवं जार्ज फर्नांडीस मेरे नायक थे। मेरे लिए उनका व्यक्तित्व नायक की तरह है। वह जो कहते हैं, उस पर मुझे विश्वास है।

हिंदुत्व की पुरानी पैरोकार रहीं भाजपा नेता का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी नेतृत्व राम मंदिर से जुड़े प्रश्नों से बच रही है और लगातार इस बात का भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत