1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब RSS भी देगा नोबेल पुरस्कार, संस्कृति मंत्रालय ने दी मंजूरी

अब RSS भी देगा नोबेल पुरस्कार, संस्कृति मंत्रालय ने दी मंजूरी

 Written By: IANS
 Published : Oct 19, 2016 07:55 am IST,  Updated : Oct 19, 2016 07:55 am IST

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सांस्कृतिक इकाई संस्कार भारती को अपना 'नोबेल पुरस्कार' शुरू करने की हरी झंडी दे दी।

RSS- India TV Hindi
RSS

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सांस्कृतिक इकाई संस्कार भारती को अपना 'नोबेल पुरस्कार' शुरू करने की हरी झंडी दे दी। ये पुरस्कार शांति, मानवाधिकार, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा, कला और अन्य क्षेत्रों के लिए दिए जाएंगे। मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने 'नैमिश्य सम्मान' शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

नोबेल पुरस्कार की तर्ज पर ऐसा पहला सम्मान राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में दिया जाएगा जो संभवत: नवम्बर में वाराणसी में आयोजित होगा। ये पुरस्कार हर वर्ष दिए जाएंगे। इसके निर्णायक मंडल में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां रहेंगी।

सूत्रों के अनुसार संस्कृति महोत्सव के लिए 220 करोड़ का बजट तय किया गया है। इसमें से करीब 70 करोड़ रुपये पुरस्कार के लिए रखे गए हैं और शेष कार्यक्रम के लिए हैं। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विचार और संस्कृति मंत्रालय की एक पहल है।

वाराणसी में होने वाले इस आयोजन में 220 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 220 करोड़ के बजट में 70 करोड़ रुपये इस ईनाम पर खर्च होंगे। संस्कृति मंत्रालय के कार्यक्रम 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव' के दिल्ली और बंग्लुरू में आयोजन के बाद वाराणसी में इसको आयोजित किया जाएगा। यहीं से 'नैमिश्य सम्मान' सम्मान की शुरुआत होगी।

'नैमिश्य सम्मान' आरएसएस की संस्कृति इकाई संस्कार भारती की पहल से शुरू हो रहा है। संस्कार भारती ने ही संस्कृति मंत्रालय से इस बाबत बात की। मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब अगले महीने नंवबर से ये पुरस्कार शुरू हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत