1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिग्विजय की टिप्पणी से भारत को ISIS से कहीं अधिक खतरा: नायडू

दिग्विजय की टिप्पणी से भारत को ISIS से कहीं अधिक खतरा: नायडू

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2017 08:49 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 08:50 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से देश की एकता और अखंडता को आईएसआईएस से कहीं अधिक खतरा है। दरअसल, सिंह ने कहा था

venkaiah naidu- India TV Hindi
venkaiah naidu

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से देश की एकता और अखंडता को आईएसआईएस से कहीं अधिक खतरा है। दरअसल, सिंह ने कहा था कि भारतीय मुसलमानों के साथ हुए अन्याय ने आतंकवादी संगठनों को इस समुदाय के लिए आकर्षक बनाया है। सिंह और कांग्रस से माफी मांगने की मांग करते हुए नायडू ने कहा कि उनकी टिप्पणी अल्पसंख्यकों का अपमान करती है और उन्हें अवश्य ही माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब है कि सिंह ने कथित तौर पर आईएसआईएस से प्रभावित एक मॉडयूल द्वारा मंगलवार को भोपाल-उज्जैन एक्सप्रेस में अंजाम दिए गए विस्फोट का जिक्र करते हुए कहा था कि मुसलमानों से हुआ अन्याय आतंकवादी संगठनों को उनके लिए आकर्षक बना रहा है।

ये भी पढ़ें

नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा, उनका यह कहना कि मुसलमानों को न्याय मिलने में कमी के चलते आईएसआईएस हमारे देश को निशाना बना रहा है, यह हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए आईएसआईएस से भी बड़ा खतरा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह देश में आईएसआईएस की हरकतों को खुल कर उचित ठहराने के लिए सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अल्पसंख्यकों के बीच डर की भावना बनाए रखने और उसे बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सिंह से यह भी पूछा कि क्या कांग्रेस नीत संप्रग शासन के दौरान हुए आतंकी हमले भी हमारे देश में मुसलमानों से हुए अन्याय से प्रेरित थे।

मंत्री ने कहा कि भारत जैसा कोई देश नहीं है जहां के नागरिक अपने जन्म के समय का धर्म का पालन करते हों। वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने दिग्विजय सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि वह अलगाववादियों की भाषा बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता जो कह रहे हैं वह क्या कांग्रेस की नीति है? यदि हां, तो लोगों को यह फैसला करना होगा कि खुद को राष्ट्रीय पार्टी कहने वाली यह पार्टी भविष्य में वोट देकर क्या सत्ता में लाए जाने के काबिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत