1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद, व्हाट्सएप कर रहा है डेटा शेयर

दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद, व्हाट्सएप कर रहा है डेटा शेयर

 Written By: IANS
 Published : Sep 30, 2016 09:39 am IST,  Updated : Sep 30, 2016 09:39 am IST

अपनी मूल कंपनी फेसबुक के साथ 25 सितंबर तक इकट्ठा किए गए डेटा को साझा नहीं करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को धता बताते हुए व्हाट्सएप ने कहा कि वह योजना के मुताबिक फेसबुक से डेटा साझा करने जा रही है।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्ली: अपनी मूल कंपनी फेसबुक के साथ 25 सितंबर तक इकट्ठा किए गए डेटा को साझा नहीं करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को धता बताते हुए व्हाट्सएप ने कहा कि वह योजना के मुताबिक फेसबुक से डेटा साझा करने जा रही है। मैशाबले वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद व्हाट्सएप की शर्तो और गोपनीयता नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

व्हाट्सएप की प्रवक्ता एने येह द्वारा गुरुवार को दिए गए एक बयान के हवाले से बताया गया, "इस फैसले से नीति और शतोर्ं तथा पहले से बनाई गई योजना पर कोई असर नहीं है।"

इससे पहले मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी और न्यायाधीश संगीता धींगड़ा सहगल ने 23 सितंबर को कहा था कि व्हाट्सएप अपनी पुरानी नीति के तहत 25 सितंबर 2016 तक इकट्ठा किए गए आंकड़ों को अपनी मूल कंपनी फेसबुक समेत किसी के भी साथ साझा नहीं करेगी।

अदालत ने कहा कि व्हाट्सएप को उन प्रयोक्ताओं के सभी आंकड़ों को डिलीट करना होगा, जो उसकी नई नीति से सहमत नहीं है और अपना एकाउंट बंद करना चाहते हैं।

अदालत ने यह भी कहा कि व्हाट्सएप को नई नीति लागू करने के बाद पुरानी नीति के तहत 25 सिंतबर तक इकट्ठा किए गए सभी प्रयोक्ताओं के आंकड़ों को नष्ट करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत