1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकियों पर कार्रवाई में पाकिस्तान की मदद को तैयार: राजनाथ सिंह

आतंकियों पर कार्रवाई में पाकिस्तान की मदद को तैयार: राजनाथ सिंह

 Written By: IANS
 Published : Oct 17, 2016 04:24 pm IST,  Updated : Oct 17, 2016 04:25 pm IST

चंडीगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर सहित पूरे पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पाकिस्तान की मदद के लिए भारत तैयार है। यहां

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

चंडीगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर सहित पूरे पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पाकिस्तान की मदद के लिए भारत तैयार है। यहां एक क्षेत्रीय संपादकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद की फैक्ट्री बंद करनी चाहिए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल कार्रवाई का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा, "भारत में हमले रोकने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।"

उन्होंने कहा, "भारत पाकिस्तान के लोगों का बुरा नहीं चाहता। पाकिस्तान ने आतंकवाद को राष्ट्र नीति के तौर पर अपना लिया है और इसे बढ़ावा दे रहा है। यही कारण है कि वह केवल दक्षिण एशिया में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अलग-थलग हो गया है।"

राजनाथ ने कहा, "पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर सहित पूरे पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में पाकिस्तान की मदद के लिए भारत तैयार है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत