1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योगी आदित्यनाथ बिहार में भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे

योगी आदित्यनाथ बिहार में भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2017 11:49 pm IST,  Updated : May 19, 2017 11:49 pm IST

केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार के कई स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनसभा करेगी।

Yogi Adityantah- India TV Hindi
Yogi Adityantah Image Source : PTI

पटना: केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार के कई स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जनसभा करेगी। इस जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी बिहार आएंगे। 

भाजपा के एक नेता ने शुक्रवार को बताया कि केंद्र सरकार अगले सप्ताह तीन साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इसी के मद्देनजर देशभर में भाजपा नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसी के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार आएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य के जल्द ही बिहार आने की पुष्टि की है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी इन नेताओं के कार्यक्रम तय नहीं हुए हैं।

सूत्रों का कहना है कि मई के अंतिम सप्ताह और जून के पहले सप्ताह के बीच कभी भी जनसभा का आयोजन हो सकता है। योगी जहां पटना में जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं मौर्य बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में लोगों को संबोधित करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत