1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद: प्रताप विहार के सामने अचानक धंसी सड़क, फंसे बस और डंपर, क्रेन की मदद से निकाला गया

गाजियाबाद: प्रताप विहार के सामने अचानक धंसी सड़क, फंसे बस और डंपर, क्रेन की मदद से निकाला गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 29, 2020 10:52 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 11:34 pm IST

गाजियाबाद के प्रताप विहार के सामने एनएच 24 सड़क के एक हिस्से के अचानक धंसने से एक बस और डंफर इसकी चपेट में आ गए। सड़क धंसने से आवागमन बाधित हो गया।

NH-24 पर प्रताप विहार के...- India TV Hindi
NH-24 पर प्रताप विहार के सामने धंसी सड़क, बस और डंपर चपेट में आए Image Source : INDIA TV

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के प्रताप विहार के सामने एनएच 24 सड़क के एक हिस्से के अचानक धंसने से एक बस और डंफर इसकी चपेट में आ गए। सड़क धंसने से आवागमन बाधित हो गया है और हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। हालांकि थोड़ी देर बाद क्रेन की मदद से ट्रक और डंपर को निकाल लिया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया। 

बता दें कि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। घटना के समय हाईवे जाम होने की वजह से इस रास्ते से गुजरनेवाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । गौरतलब है कि आज देर शाम से एनसीआर के पूरे इलाके में काफी बारिश हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि बारिश की वजह से सड़क धंसी है।  एनएच-24 दिल्ली को जोड़नेवाला अहम मार्ग है और इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत