1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चमकदार त्वचा के लिए यूं बनाए एलोवेरा फेस पैक

चमकदार त्वचा के लिए यूं बनाए एलोवेरा फेस पैक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2015 12:29 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 12:47 pm IST

नईदिल्ली: ग्लोइंग और दाग-धब्बे रहित त्वचा पाना हर किसी का ख्बाव होता है। इसके लिए लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल या स्किन क्लीनिक में जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने से नहीं कतराते, लेकिन कभी-कभी इन ट्रीटमेंट्स

india TV

सनबर्न में फायदेमंद
एलोवेरा में सनबर्न से लड़ने के शक्तिशाली चिकित्‍सा गुण होते है। इसके हर्बल एक्स्ट्रैक्ट त्‍वचा पर सुरक्षात्‍मक परत के रूप में काम करते है और साथ ही इसके एंटी ऑक्‍सीडेंट गुण नमी की कमी की भरपाई करने में मदद करते हैं। इसलिए जब भी आप धूप में घर से बाहर जाएं तो एलोवेरा का रस अच्‍छी तरह से अपने चेहरे पर लगा कर जायें।

त्‍वचा के लिए मॉश्‍चराइजर
एलोवेरा के एक्स्ट्रैक्ट मॉइस्चराइजिंग उत्पादों में इस्तेमाल किये जाते है। यह तैलीय त्‍वचा के लिए भी आदर्श माना जाता है क्‍योंकि इससे त्‍वचा चिकनी नही लगती। वह महिलायें जो मिनरल बेस मेकअप का उपयोग करती है उनकी त्‍वचा की ड्राईनस को कम करने के लिए एलोवेरा मॉइस्चर के रूप में भी कार्य करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल