1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मां दुर्गा से बताएं सफलता पाने के लिए ये नियम

मां दुर्गा से बताएं सफलता पाने के लिए ये नियम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 16, 2015 09:12 pm IST,  Updated : Oct 16, 2015 09:35 pm IST

नई दिल्ली: हम अपनी लाइफ में सफलता पाने के लिए क्या नही करते है। कड़ी मेहनत करते है जिससे कि अपने लक्ष्य को पा सकें। सफलता पानें के लिए हम वो सभी काम करते है।

india TV

ध्यान
मां दुर्गा के अनुसार सफलता पाने के लिए बताया कि ध्यान या तप व्यक्ति के मन को शांति मिलती है। जिसके कारण वह शांत मन से हर मुश्किल से निकल पाता है, क्योकि ध्यान लगानें से हमारा मन भटकता नही है सिर्फ एक जगह होता है। जिससे हम हर चीज का हल निकाल लेते है। साथ ही ध्यान से हमें मानसिक और शारीरिक रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। जिससे हम आसानी से सफलता को पा सकते है।
संतुष्टि
हमारे पास इच्छाओं का पूरा ढेर होता है कि मेरे पास यह हो, मै यह अपने जीवन में कर लूं, लेकिन हर इच्छा पूरी हो। यह जरुरी नही है। इच्छाएं पूरी न होने के कारण हमारें मन में लालच, दूसरे के प्रति जलन की इच्छा आने लगती है। जिसके कारण आप अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है।

चाहें वो रास्ता गलत ही क्यों न हो। अगर आप अपने जीवन में खुश रहना चाहते है तो इन चीजों से बिल्कुल ही अलग रहें। अपने मन को संतुष्ट रखें । हमेशा यह सोचे कि जो आपको मिला वो कम नही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल