1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऐसे करें दुर्गा मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि मां की पूजा

ऐसे करें दुर्गा मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि मां की पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 19, 2015 11:45 pm IST,  Updated : Oct 20, 2015 04:01 pm IST

नई दिल्ली: नवरात्र के सातवे दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। नवरात्र के सातवें दिन का काफी महत्व बताया गया है। इन देवी का रूप सभी देवियों से

india TV
ऐसे करें मां कालरात्रि का पूजा
नवरात्र का सातवें दिन भी पिछलें देवीयों की पूजा की तरह ही किया जाता है, लेकिन इनकी पूजा रात के समय करने का विशेष विधान है। इस दिन कहीं-कहीं पर जब मां कालरात्रि की पूजा तांत्रिक विधि से की जाती है। नवरात्रों के सातवां दिन तांत्रिक क्रिया की साधना करने वाले भक्तों के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। देवी का यह रूप ऋद्धि सिद्धि प्रदान करने वाला है।

सप्तमी पूजा के दिन तंत्र साधना करने वाले साधक आधी रात में देवी की तांत्रिक विधि से पूजा करते हैं तथा इस दिन मां की आंखें खुलती हैं। पूजा करने के बाद इस मंत्र से मां को ध्यान करना चाहिए-

एक वेधी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकणी तैलाभ्यक्तशरीरिणी।।
वामपदोल्लसल्लोहलताकण्टक भूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयंकरी।।

इसके बाद इनकी पूजा पूरी हो जाने के बाद शिव और ब्रह्मा जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। फिर आरती कर प्रसाद ग्रहण करना चाहिए।

ये भी पढ़े- नवरात्र में कन्याओं को किस दिन क्या करें भेंट, तो मिलेगी धन-समृद्धि

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल