1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपने फैशन को लेकर मशहूर हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का साड़ी में 'रेड हॉट' फोटोशूट देखा क्या

अपने फैशन को लेकर मशहूर हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन का साड़ी में 'रेड हॉट' फोटोशूट देखा क्या

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 02:04 pm IST

हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन के स्टाइल का दीवाना तो हर कोई है लेकिन इस बार किम ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो शायद ही पहले किया हो। जी हां इस बार किम का अंदाज बिल्कुल निराला है। पहली बार किम रेड साड़ी में हॉट फोटोशूट करवाया है।

Kim kardashian- India TV Hindi
Kim kardashian

नई दिल्ली: हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन के स्टाइल का दीवाना तो हर कोई है लेकिन इस बार किम ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो शायद ही पहले किया हो। जी हां इस बार किम का अंदाज बिल्कुल निराला है। पहली बार किम रेड साड़ी में हॉट फोटोशूट करवाया है।

Related Stories

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस की खूबसूरत डिजाइनर साड़ियों की बात हो तो एक ही नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। वह है 'सब्यसाची'। डिजाइनर सब्यसाची अपने एथनिक कलेक्शन्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी साड़ियां कई ऐक्ट्रेसज की पहली पसंद हैं।

अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी के लिए सब्यसाची का लहंगा ही चुना था। उनकी साड़ियां अब सिर्फ बॉलिवुड ऐक्ट्रेसज तक ही सीमित नहीं रह गई हैं बल्कि हॉलिवुड तक भी पहुंच गई हैं। 

बता दें, हाल ही में किम कार्डैशियन एक फोटोशूट में सब्यसाची की साड़ी में नजर आईं।

दरअसल किम कर्डैशियन ने 'Vogue India' मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया है। इस दौरान वह एथनिक अंदाज में नजर आईं।

सब्यसाची की डिजाइन की हुई वाइन रेड कलर की साड़ी में वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। सिर्फ साड़ी ही नहीं उन्होंने लहंगा चोली भी पहना है। अनामिका खन्ना के बोल्ड प्रिंटेड लहंगा चोली में वह बोल्ड और काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 

किम ने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें साड़ी और इंडियन जूलरीज काफी पसंद आई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल