1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर में चाहिए सुख-शांति, तो शनिवार को कभी न लाए ये चीजें

घर में चाहिए सुख-शांति, तो शनिवार को कभी न लाए ये चीजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2015 09:18 pm IST,  Updated : Jun 17, 2016 05:57 pm IST

नई दिल्ली: खरीददारी करना सभी को पसंद होता है। जब भी आपको वक्त मिलता है तो आपके शापिंग के लिए निकल जाते है। हमें ज्यादातर समय शनिवार या रविवार को मिलता है, लेकिन शनिवार को

india TV
 

ईधन खरीदना परिवार के लिए कष्टकारक

भारतीय संस्कृति में अग्नि को देवता माना गया है और ईंधन की पवित्रता पर विशेष जोर दिया गया है लेकिन शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित है। माना जाता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार को कष्ट पहुंचाता है।

कैंची लाती है रिश्तों में तनाव

कैंची ऐसी चीज है जो कपड़े, कागज आदि काटने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। पुराने समय से ही कपड़े के कारोबारी, टेलर आदि शनिवार को नई कैंची नहीं खरीदते। यह मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है।

स्याही दिलाती है अपयश

विद्या मनुष्य को यश और प्रसिद्धि दिलाती है और उसे अभिव्यक्त करने का सबसे बड़ा माध्यम है कलम। कागज, कलम आदि खरीदने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है। शनिवार को स्याही न खरीदें। यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल