1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कढ़ाई/पैन में चिपक जाता है खाना? आजमाकर देखें ये कमाल की ट्रिक, चकाचक साफ हो जाएंगे बर्तन

कढ़ाई/पैन में चिपक जाता है खाना? आजमाकर देखें ये कमाल की ट्रिक, चकाचक साफ हो जाएंगे बर्तन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 06, 2024 10:24 am IST,  Updated : Jun 06, 2024 10:55 am IST

अगर आप भी कढ़ाई और पैन की ऑयलीनेस को साफ करते-करते परेशान हो चुके हैं तो आपको कुछ किचन हैक्स को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। इस तरह के किचन हैक्स बर्तन साफ करने में काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकते हैं।

Kitchen Hacks- India TV Hindi
Kitchen Hacks Image Source : PEXELS

बर्तनों की गंदगी को साफ करने के चक्कर में अक्सर लोगों का काफी समय बर्बाद हो जाता है लेकिन फिर भी बर्तनों में ऑयलीनेस छूट जाती है। अगर आप भी बर्तनों को चकाचक साफ करना चाहते हैं तो कुछ आसान हैक्स को जरूर ट्राई करके देखें।

बेकिंग सोडा

खाना बनाने के बाद कई बार कढ़ाई या फिर पैन में चिपचिपापन आ जाता है। अगर आप भी इस चिपचिपेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक लीटर पानी में 2 स्पून बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर इस मिक्सचर को गुनगुना कर इसमें डिशवॉशिंग लिक्विड भी एड कर लें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस मिक्सचर में गंदा बर्तन डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और फिर स्क्रब से रब कर बर्तन साफ कर लें।

नींबू और नमक 

तेल के दाग हटाने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। नींबू और नमक के मिक्सचर से न केवल आपका बर्तन क्लीन होगा बल्कि उसमें मौजूद बदबू भी दूर हो जाएगी। इस ट्रिक की वजह से आप आसानी से बर्तनों को साफ कर सकते हैं।

सफेद सिरका

अगर आप चाहें तो बर्तनों की गंदगी, चिपचिपापन और ऑयलीनेस को रिमूव करने के लिए सफेद सिरका भी यूज कर सकते हैं। सफेद सिरके में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके बर्तनों को चकाचक साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

डिटर्जेंट पाउडर

लगभग दो लीटर पानी में डिटर्जेंट पाउडर मिक्स कर इसमें 10 मिनट के लिए ऑयली कढ़ाई या फिर पैन डाल दें। अब आपको बर्तन को स्क्रब करना है। इस किचन हैक की मदद से भी आसानी से गंदे से गंदे बर्तनों को साफ किया जा सकता है।

आप इनमें से किसी भी एक तरीके को यूज करके देख सकते हैं। इन किचन हैक्स का इस्तेमाल कर आप अपनी मेहनत और टाइम, दोनों बचा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल