1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. यूपी सहित इन 14 राज्यों में है इंसेफेलाइटिस का असर, ऐसे करें खुद का बचाव

यूपी सहित इन 14 राज्यों में है इंसेफेलाइटिस का असर, ऐसे करें खुद का बचाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2017 12:33 pm IST,  Updated : Aug 15, 2017 12:33 pm IST

केंद्रीय संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार समेत 14 राज्यों में इंसेफेलाइटिस का प्रभाव है, लेकिन पश्चिम बंगाल, असम, बिहार तथा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में इस बीमारी का प्रकोप है। कैसे करें बचाव जानिए...

cm
cm

सीएम योगी ने कही थी भावुक होकर ये बात
मुख्यमंत्री योगी ने हाल में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत के बाद भावुक अंदाज में कहा था कि वह इस बीमारी के खिलाफ पिछले करीब दो दशक से लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्होंने अनेक बच्चों को इस बीमारी की वजह से दम तोड़ते हुए देखा है लिहाजा उनकी तकलीफ को उनसे बेहतर और कोई नहीं समझा सकता।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री योगी की मांग पर गोरखपुर में एक क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। केंद्र सरकार इसके लिए 85 करोड़ रुपए देगी।

पिछली साल हुए थे इतने बच्चें बीमार
मालूम है कि पिछले तीन दशक में पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस की वजह से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस साल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अब तक इस बीमारी से कुल 139 बच्चों की मृत्यु हुई है। पिछले साल 641 तथा वर्ष 2015 में 491 बच्चों की मौत हुई थी।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल