1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Vitamin D की ज्यादा मात्रा से कम होगा कोलन कैंसर का खतरा

Vitamin D की ज्यादा मात्रा से कम होगा कोलन कैंसर का खतरा

 Edited By: IANS
 Published : Jun 16, 2018 11:19 am IST,  Updated : Jun 16, 2018 11:19 am IST

विटामिन डी की खुराक वाले आहार सिर्फ आपकी हड्डियों के लिए ही फायदेमंद नहीं हैं, बल्कि यह कोलन (बड़ी आंत) कैंसर के खतरे को भी घटाता है। 

कोलन कैंसर- India TV Hindi
कोलन कैंसर

हेल्थ डेस्क: विटामिन डी की खुराक वाले आहार सिर्फ आपकी हड्डियों के लिए ही फायदेमंद नहीं हैं, बल्कि यह कोलन (बड़ी आंत) कैंसर के खतरे को भी घटाता है। ऐसे प्रतिभागी, जिनमें विटामिन डी की खुराक हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त थी, उनकी तुलना में विटामिन डी की कमी वालों में कोलन कैंसर का खतरा 31 फीसदी रहा।

विटामिन डी की मात्रा हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसी तरह से जिनमें इसकी मात्रा हड्डियों के स्वास्थ्य से पर्याप्त ऊपर रही, उनमें यह जोखिम 22 फीसदी कम रहा। हालांकि, विटामिन डी की अधिकतम मात्रा पर जोखिम में लगातार गिरावट नहीं देखी गई।

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी में इपिडिमिओलॉजिस्ट मर्जी ए.मैक्कुलो ने कहा, "वर्तमान में स्वास्थ्य एजेंसियां कोलन कैंसर की रोकथाम के लिए विटामिन डी की सिफारिश नहीं करती हैं।" उन्होंने कहा, "यह शोध नई जानकारी देता है कि एजेंसियां विटामिन डी के मार्गदर्शन साक्ष्यों की समीक्षा कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं और यह सुझाव देता है कि हड्डी के स्वास्थ्य के लिए सिफारिश की गई मात्रा कोलन कैंसर की रोकथाम के लिए अनुकूल मात्रा से कम हो सकती है।"

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल