1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. नींबू के रस में होती है ये खास चीज जिससे हो सकती है पथरी की बीमारी

नींबू के रस में होती है ये खास चीज जिससे हो सकती है पथरी की बीमारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2018 03:19 pm IST,  Updated : Jun 10, 2018 03:19 pm IST

नींबू किसी चीज का स्वाद बढ़ा भी सकता है और यह ज्यादा हो जाए तो किसी चीज का स्वाद घटा भी सकता है। ऐसे में नींबू का सेवन करते वक्त कुछ खास बातों की ख्याल रखने की जरूरत है।

lemon - India TV Hindi
lemon 

हेल्थ डेस्क: नींबू किसी चीज का स्वाद बढ़ा भी सकता है और यह ज्यादा हो जाए तो किसी चीज का स्वाद घटा भी सकता है। ऐसे में नींबू का सेवन करते वक्त कुछ खास बातों की ख्याल रखने की जरूरत है। सलाद हो या फिर चाट, बस नींबू निचोड़ दो और फिर इसको खाने का अलग ही मजा है।

नींबू स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही गर्मी के मौसम में बहुत फायदा भी पहुंचाता है। विटामिन सी से भरपूर नींबू के तमाम फायदे हैं, लेकिन यह हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आप जानकर हैरान हो रहे होंगे, लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में

नींबू में सिट्रस एसिड होता है, जिसको ज्यादा पीने से हमारे दांतो पर बुरा असर पड़ता है। हमारे दांत संसेटिव हो जाते हैं। इससे बचने के लिए आप ये कर सकते हैं कि आप स्ट्रा से इसे पिएं, जिससे यह आपको दांतों के संपर्क में न आ पाए। नींबू में ऑक्सलेट मौजूद होता है जिसके ज्यादा सेवन से शरीर में क्रिस्टल बन सकता है। यह क्रिस्टल पथरी बन सकता है। 

जिन लोगों को एसिडिटी की परेशानी रहती है, उन्हें नींबू का सेवन बंद कर देना चाहिए क्योंकि इसमें एसिड होता है और इसके सेवन के बाद शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। कई बार लोग ऑयली फूड खाने के बाद उसे पचाने के लिए नींबू का सहारा लेते हैं, क्योंकि इसा एसिड पाचन में मदद करता है। कई बार पेट में ज्यादा एसिड होने की वजह से पेट खराब भी हो जाता है। इसलिए खाने के बाद इसे न लेकर आप चाहे तो खाने में मिलाकर इसे खा सकते हैं।

नींबू पानी पीने से बार-बार टॉयलेट आती है, जिससे हमारे शरीर में डीहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए अगर आप नींबू पानी पीना चाहते हैं तो ज्यादा से ज्यादा सादा पानी पिएं। इसके अलावा इसके अत्यधिक सेवन से किडनी की समस्या भी हो सकती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल