1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बढ़ती उम्र को तुरंत रोकने के अलावा इन जानलेवा बीमारियों से बचाता है मशरुम, जानिए खाने के फायदे

बढ़ती उम्र को तुरंत रोकने के अलावा इन जानलेवा बीमारियों से बचाता है मशरुम, जानिए खाने के फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2018 06:31 pm IST,  Updated : Jan 09, 2018 06:31 pm IST

मशरुम में भरपूर मात्रा में विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जानिए इसके खाने से होने वाले फायदों के बारें में...

mushroom- India TV Hindi
mushroom

हेल्थ डेस्क: मशरुम को हम लोग कई नामों से जानते है। इसमें ऐसे तत्व पाएं जाते है। जो कि हमारे शरीर को बहुत ही जरुरी होता है। इसे हम सलाद, सब्जी, मैगी, मैकरोनी सहित कई तरह के रेसिपी में इस्तेमाल करते है। जो कि खाने में स्वादिष्ट भी होते है। जो कि हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है।

मशरुम में भरपूर मात्रा में विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर के साथ-साथ कोलाइन नामक तत्व पाया जाता है। जो कि आपकी मांस पेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ याददाश्त को तेज करता है। इसके साथ ही यह कैंसर, डायबिटीज, मोटापा, हार्ट संबंधी बीमारियों से भी बचाता है। जानिए इसके फायदों के बारें में।

  • सर्दी के मौसम में मशरूम खाने से कई फायदे होते हैं। मशरूम में मौजूद पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और हमें बीमारी से दूर रखते हैं।
  • मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होता है। जिससे वजन और ब्लड शुगर लेवल भी सामान्य रहता है।
  • मशरुम का सेवन करने से आपक बेस्ट और प्रोटेस्ट कैंसर से बचाव होगा।
  • इसमें ऐसे गुण पाएं जाते है। जो कि आपको आर्थराइटिस से भी बचाता है।
  • इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है। यह विटामिन हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी होता है। नियमित तौर पर मशरूम खाने पर हमारी आवश्यकता का 20 प्रतिशत विटामिन डी हमें मिल जाता है।
  • इसमें कम मात्रा में कोलेस्ट्राल होता है। जिसके कारण आपको कम भूख लगती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल