1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. तनाव और थकान से मिनटों में निजात दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

तनाव और थकान से मिनटों में निजात दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 22, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 04:53 pm IST

तनाव के कारण ड्रिप्रेशन, हिस्टीरिया जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो जाती है। जानें कैसे आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते है।

Stress - India TV Hindi
Stress

हेल्थ डेस्क: भागदौड़ भरी लाइफ अधिक काम का बोझ या फिर परिवार की जिम्मेदारी सहित न जाने कितनी वजहों से हम तनाव में चले जाते है। जिसके कारण आप का न किसी काम को करने में मन लगता है और न ही आपकी सेहत साथ देती है। इतना हीं नहीं तनाव के कारण ड्रिप्रेशन, हिस्टीरिया जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो जाती है। जानें कैसे आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते है।

तुलसी

तुलसी आपको स्ट्रेस से निजात दिलाने में काफी मदद कर सकती है। रोजाना सुबह तुलसी की कुछ पत्तियों के लकर चबाएं। इसके अलावा आप गर्म पानी में तुलसी की पत्तियों को डालकर पी सकते है।

अश्वगंधा जड़,
अश्वगंधा जड़

अश्वगंधा जड़
अश्वगंधा जड़ भी आपको तनाव से निजात दिलाने में काफी मदद कर सकती है। इसमें पाएं जाने वाले तत्व आपके शरीर से कोर्टिसोल की मात्रा को कम करता है। जिससे आपका स्ट्रेस भी कम हो जाता है। इसके लिए हर रात एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा सा अश्वगंधा जड़ डालकर उबाल लें। फिर इसका सेवन करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

ग्रीन टी
अगर आप शहद और नींबू के साथ एक कप ग्रीन टी लेते है। तो आपको स्ट्रेस से छुटाका पाने में मदद मिलेगा।

Levender Oil
Levender Oil

लेवेंडर ऑयल
आप तौर पर इस तेल का इस्तेमाल खूशबू के लिए किया जाता है। लेकिन इसकी मदद से आप स्ट्रेस से भी निजात पा सकते है। इसके लिए नहाने वाले पानी में इसे डालकर स्नान करें।

आराम करना सीखें
कुछ देर आराम कर लेने से हमें बुरी स्थितियों का सामना करने की ताकत मिलती है। आराम करने के साथ आप अपना पसंदीदा गाना गुनगुना सकते हैं या अपनी पसंद की किताबें पढ़ सकते हैं।

व्यायाम करें
स्वास्थ रहने के लिए व्यायाम जरुरी है और व्यायाम करने से हम अनायास की चिंता से मुक्त हो जाते हैं।

साबुत धनिया का करें यूं इस्तेमाल और पाएं हमेशा के लिए थायरॉइड से निजात

नार्मल से दिखने वाले पेट के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, हो सकते है Stomach Cancer के शिकार

बस रोजाना करें 40 पुश-अप्स और हमेशा के लिए पाएं हार्ट अटैक से निजात: Study

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल