1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कच्चे केले का यूं इस्तेमाल कर कुछ ही दिनों में वजन करें कम

कच्चे केले का यूं इस्तेमाल कर कुछ ही दिनों में वजन करें कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 04:15 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 04:15 pm IST

केला एक ऐसा फल है जो कच्चा हो या पका हुआ ये आपके हर तरह के यूज में आता है। पका हुआ केला तो हर किसी को पसंद है लेकिन कच्चा केला को आप अपने डाइट में शामिल करें और आप इसके कई तरह के फायदे देखेंगे। कच्चे केला के कई ऐसे फायदे हैं जिसे शामिल कर के आप कई बड़ी बीमारी से निजात पा सकते हैं।

केला- India TV Hindi
केला

हेल्थ डेस्क: केला एक ऐसा फल है जो कच्चा हो या पका हुआ ये आपके हर तरह के यूज में आता है। पका हुआ केला तो हर किसी को पसंद है लेकिन कच्चा केला को आप अपने डाइट में शामिल करें और आप इसके कई तरह के फायदे देखेंगे। कच्चे केला के कई ऐसे फायदे हैं जिसे शामिल कर के आप कई बड़ी बीमारी से निजात पा सकते हैं।

पके हुए केले तो सभी खाते है, पर क्या कच्चे केले खाते हैं आप? हो सकता है आप इसके कोफ्ते या सब्जी बनाते होंगे, लेकिन इससे होने वाले फायदो से पक्का अंजान होंगे आप। आज हम आपको कच्चे केले से मिलने वाले ऐसे 5 फायदे बताएंगे जिसे जानने के बाद आप पके केले के साथ-साथ कच्चा केला भी खाने लगेंगे।

कब्ज से राहत

कच्चे केले में मौजूद फाइबर और हेल्दी स्टार्च हमारी आंतों में किसी भी तरह के हानिकारक तत्वों को जमने नहीं देता। इसलिए अगर आपरको कब्ज की समस्या रहती है तो रोजाना कच्चा केले का सेवन करने से आपको आराम मिलेगा।

वजन कम करने में मददगार
अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे है तो कच्चा केला आपके लिए वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर्स अनावश्यक फैट सेल्स और अशुद्धियों को साफ करने का काम करते हैं।

शुगर को कंट्रोल करने में सहायक 
अगर किसी को डायबटीज की शुरुआत हुई है तो वो कच्चे केले का सेवन कर सकता है। ये शुगर लेवल को कम करने में मददगार होगा।

भूख को करता है शांत 
भूख को शांत करने का काम भी कच्चा केला करता है। इसमें मौजूद फाइबर्स और दूसरे पोषक तत्व भूख को कंट्रोल करने का काम करते हैं। 

डाइजेशन सिस्टम को रखता है दुरुस्त
कच्चा केला डाइजेस्टिव सिस्टम को भी दुरुस्त रखने का काम करता है। केले को रोजाना खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल