1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सिर्फ पुरुषों को ही नहीं औरतों को भी खाने चाहिए 2 छोटी इलायची, एक सप्ताह के अंदर दिखेगा फायदा

सिर्फ पुरुषों को ही नहीं औरतों को भी खाने चाहिए 2 छोटी इलायची, एक सप्ताह के अंदर दिखेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2018 03:06 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 03:06 pm IST

इलायची के फायदे किसी से छिपी नहीं है लेकिन अगर इसका सही से यूज किया गया तो ये किसी रामबाण से कम नहीं है। पुरुष हो या स्त्री इलायची सभी के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको इलायची के कई फायदे बताएंगे जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

हेल्थ- India TV Hindi
हेल्थ

हेल्थ डेस्कइलायची के फायदे किसी से छिपी नहीं है लेकिन अगर इसका सही से यूज किया गया तो ये किसी रामबाण से कम नहीं है। पुरुष हो या स्त्री इलायची सभी के लिए फायदेमंद होता है। आज हम आपको इलायची के कई फायदे बताएंगे जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

मुंह की बदबू दूर करने में कारगर

छोटी इलायची बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है।  इसे खाने से मुंह की बदबू दूर होती है। पेट खराब होने या फिर कब्ज होने की वजह से मुंह से बदबू आने लगती है। छोटी इलायची खाने से एक ओर जहां पाचन क्रिया दुरुस्त होती है वहीं इलायची में मौजूद तत्व मुंह की बदबू दूर करने का काम करते हैं। अगर आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध बहुत तेज है तो आप हर समय एक इलायची अपने मुंह में रख सकते हैं।

वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने में 
इलायची के इस्तेमाल से सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है। इससे शरीर को ऊर्जा तो मिलती है ही साथ ही नपुंसकता में भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

पाचन क्रिया में विशेष सहायक 
हमारे समाज में खाना खाने के बाद इलायची खाने का चलन कोई नया नहीं है। खाना खाने के बाद इलायची का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व खाने को पचाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके रासायनिक गुण की वजह अंदरुनी जलन में भी राहत मिलती है। अगर आपको लगातार उल्टी जैसा महसूस हो रहा हो तो भी आप छोटी इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गले की खराश दूर करने में
अगर आपको गले में खराश की समस्या है तो भी इलायची का सेवन करना फायदेमंद रहेगा। इसके सेवन से गले की दर्द में भी राहत मिलती है।

शरीर में मौजूद टॉक्सिक निकालने का काम करता है
इलायची के रासायनिक गुण शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल और दूसरे विषैले तत्वों को दूर करने का भी काम करता है। इससे रक्त भी साफ होता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल