1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 22 जुलाई 2018 राशिफल: इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें

22 जुलाई 2018 राशिफल: इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 21, 2018 04:53 pm IST,  Updated : Jul 21, 2018 06:45 pm IST

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा । आज किसी काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है | सेहत के प्रति आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

राशिफल
Image Source : PIXABAYराशिफल

धनु राशि - आज आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक रहेगा | आज माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा | आज सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी |आज घर पर आपसे मिलने कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है | आप कहीं पर शॉपिंग के लिए जा सकती हैं | आज के दिन माँ दुर्गा को रोली का तिलक लगाएं, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी | 

मकर राशि - आज किस्मत आपके साथ रहेगी | आज नये काम की शुरूआत आपको बड़ा फायदा दिला सकती है | व्यापार में रूका हुआ पैसा आज वापस आ सकता है | कर्मचारियों को आज वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है | आज आपको किसी जरुरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है | छात्र उच्च शिक्षा के लिए आज विदेश जा सकते हैं | जीवन में आगे बढ़ने के लिए आज नई योजना बना सकते हैं, यह योजना आगे चलकर फायदेमंद भी रहेगी | जरुरतमंद को भोजन कराएं, सेहत अच्छी रहेगी |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल