1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों के जल्द मिल सकती है कोई खुशखबरी, केसर का तिलक जरूर लगाएं

31 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों के जल्द मिल सकती है कोई खुशखबरी, केसर का तिलक जरूर लगाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 30, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 06:32 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। आज मंगलवार होने के साथ-साथ घनिष्ठा नक्षत्र में आयुष्मान योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।

राशिफल
राशिफल

सिंह राशि - आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज आपकी समस्याओं का हल निकलेगा। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है । दुश्मन आजआपसे दूरियां बनाकर रहेंगे । शाम को घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं । गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। स्टूडेंट्स को आज टीचर की मदद मिलेगी, कई दिन से लटका प्रोजेक्ट पूरा होगा । आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। सोशल नेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा । लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। आज सूर्यदेव को जल अर्पित करने से आपके मन को शांति मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल