1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 31 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों के जल्द मिल सकती है कोई खुशखबरी, केसर का तिलक जरूर लगाएं

31 जुलाई 2018 राशिफल: इन राशियों के जल्द मिल सकती है कोई खुशखबरी, केसर का तिलक जरूर लगाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 30, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 06:32 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है। आज मंगलवार होने के साथ-साथ घनिष्ठा नक्षत्र में आयुष्मान योग बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा।

राशिफल
राशिफल

मिथुन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। नई स्टोरी कवर करने के लिये मिल सकती है। शाम को परिवार के साथ आज अच्छा समय गुजारेंगे। अनजान लोगों से बचकर रहें, पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। गणेश जी को लड्डू चढ़ाने से परेशानियों का निवारण होगा। 

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। जो लोग बिजनेस करते हैं, आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। इस राशि के आर्किटेक्ट को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आज लक्ष्मी जी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल