1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 सितंबर राशिफल 2018: ये राशि वाले प्रॉपर्टी डीलिंग का करते हैं काम, हो सकता है फायदा

8 सितंबर राशिफल 2018: ये राशि वाले प्रॉपर्टी डीलिंग का करते हैं काम, हो सकता है फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2018 04:50 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 04:52 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी और शनिवार का दिन है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

नई दिल्ली: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी और शनिवार का दिन है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है। इसके साथ ही आज एक साथ 3 शुभ योग लग रहे है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ बिजनेस, नौकरी, प्रॉपर्टी आदि कामों में भी लाभ मिलेगा।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यानी कि यायीजयद योग सूर्योदय से दोपहर 12:14 तक रहेगा। वहीं हर काम सिद्ध करने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:44 से अगली सुबह 05:45 तक रहेगा। इसके साथ ही स्थायीजयद योग दोपहर बाद 03:14 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा ।आज आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे ।आज आप उन चीजों को महत्व दें, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है ।सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे हो सकते हैं ।इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा हो सकता है ।जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा ।

वृष राशि - आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है ।घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा ।आज थोड़ी ही मेहनत करने से कुछ जरुरी काम पूरे हो जायेंगे ।आज आपको कई सारे निमंत्रण मिलेंगे ।लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा ।इस राशि के छात्र आज अपनी फेवरेट कलर की शर्ट पहनकर जायेंगे, तो तरक्की की नयी ऊंचाईयों को पा लेंगे ।शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल