1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी हो सकती है प्रॉब्लम, करें ये उपाय

9 सितंबर राशिफल 2018: इन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी हो सकती है प्रॉब्लम, करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 08, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 12:02 am IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी और रविवार का दिन है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ये एकादशी बड़ी ही फलदायी बतायी गई है।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा । ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर गौर किया जाएगा, जिससे कम्पनी को फायदा मिलना तय है। नया काम शुरू करने को लेकर भी आज विचार कर सकते हैं। आज घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिछले कई दिनों से पेंडिंग पड़े काम आज पूरे होंगे। इस राशि के जो लोग मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी मीडिया कम्पनी में काम करने का सुनहरा मौका मिल सकता है। गाय को गुड़ खिलाएं, काम तेजी से होंगे।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिये ठीक रहने वाला है । बिजनेस में आज आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है । आपको काफी धनलाभ भी हो सकता है । आज आपका नए लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेगा। आज आप धैर्य बनाये रखें, परिस्थितियां आपके फेवर में रहेंगी । स्टूडेंट्स को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज उन्हें मनाने का अच्छा मौका है । कुत्ते को रोटी डालें, स्थिति अनुकूल बनेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल