1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वापस

राशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वापस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2021 07:05 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 07:05 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और दिन शुक्रवार है | सप्तमी तिथि सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वाप- India TV Hindi
राशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वापस Image Source : INDIA TV

माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और दिन शुक्रवार है | सप्तमी तिथि सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी जोकि शनिवार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगी।  इसके साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 31 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। पूरा दिन पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए | व्यापार में अच्छी गति से आपको लाभ होगा। आपके कुछ काम आज अटक सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी की मदद से सब कुछ ठीक भी हो जायेगा। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है | आप अपनी स्किल्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा| आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिलेगे| पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा,आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृष राशि 
आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है | विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लें| धार्मिक कार्यो में सहयोग देंगें और सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी। नए शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता आयेगी। आज आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चलेगी|  दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

21 फरवरी को शुक्र करेंगे राशिपरिवर्तन, कुंभ सहित इन 5 राशियों को अचानक होगा धनलाभ

राशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वाप
Image Source : INDIA TVराशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वापस

मिथुन राशि 
आज आप किसी काम को पूरा करने के लिये कुछ नया तरीका निकाल सकते हैं, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। इस राशि के कारोबारियों को अचानक से किसी दूसरी कम्पनी के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी परियोजना पर काम शुरू किया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

कर्क राशि 
आज आप अपने भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आप अपने करियर को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। कार्यस्थल पर सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा| आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ेगी| आपके लिए कहीं बाहर यात्रा के योग भी बन रहे हैं | सेहत के मामले में आज आप अच्छा महसूस करेंगे | आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे | ऑफिस में आपको किसी काम केलिये पुरस्कार मिलेगा| आज आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे |

ये काम करके दुश्मनों को दें ऐसी सजा, सात जन्मों तक रहेगी याद

राशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वाप
Image Source : INDIA TVराशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वापस

सिंह राशि 
आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे | अचानक नए स्रोतों सेआपको धन लाभ होगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी | जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा | जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं,उनको कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा| घर में किसी शुभ-प्रसंग का आयोजन होगा| बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी | आज आपकी किसी प्रिय व्यक्तिसे मुलाकात होगी| रूके हुए पैसे वापस मिलेगे ।

कन्या राशि 
आज आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें | आज आपको कुछ नये विचारों परकाम करने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा | आपको बाहर की तली-भुनी चीज़ों को खाने से बचना चाहिए | स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग ले, सफलता जरूर मिलेगी | इससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंग, जीवन में खुशियों का आगमन होगा |

राशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वाप
Image Source : INDIA TVराशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वापस

तुला राशि 
आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने मेंसहायता करेगी | आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे।आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप किसी तरह का लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी कीउपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी | सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे | जीवन में सफलता मिलेगी। बाहर का खाने से बचें, पेट सबंधित परेशानी खत्म होगी।

वृश्चिक राशि 
आज किसी आर्थिक योजना के लिये लिया गया फैसला आपके लिये लाभदायक होगा| आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी | आप परिवारवालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे | कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी काम में मदद कर सकता है। विवाहित आज कहीं बाहर जाने का प्लान बनेगा , इससे रिश्तो में मजबूती आयेंगी| मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा। अगर आप एक आर्किटेक्ट हैं, तो आपको किसी दोस्त की सहायता से आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे | कारोबार में आ रही परेशानियों का हल निकलेगा।

राशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वाप
Image Source : INDIA TVराशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वापस

धनु राशि 
आज कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा| लवमेट कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं | इस बीच आपको कुछ रोचक अनुभव भी मिलेंगे। लेकिन ध्यान रहे आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए | आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा | कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है आपको इससे बचकर रहना चाहिए | परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा , बच्चो का समय पिता के साथ बितेगा।

मकर राशि 
आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी | आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। मित्रों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे अपने काम में मदद मिलेगी। जो लोग मैनेजर पोस्ट पर हैं, आज उन्हें अपने काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर आपका विवाद हो सकता है | आपको उनकी बात मान लेनी चाहिए। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी | सेहत अच्छा होगी, बस ठंड़ खाने से बचें। 

राशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वाप
Image Source : INDIA TVराशिफल 19 फरवरी: वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा मनचाही नौकरी, वहीं इन्हें मिलेंगे रूके हुए पैसे वापस

कुंभ राशि 
आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। किसी काम को शुरू करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपको फायदा जरूर होगा | आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी | आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे | परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी | आपका कोई खास काम माता-पिता की मदद से पूरा होगा| जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा | 

मीन राशि
आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा | आज किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका अधिक झुकाव होगा। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा | ऑफिस में आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा | जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्यार बना रहेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा | कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी | आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल