1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 अक्टूबर राशिफल: इन राशि वालों को जीवनसाथी से मिल सकता है गिफ्ट

4 अक्टूबर राशिफल: इन राशि वालों को जीवनसाथी से मिल सकता है गिफ्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 06:25 pm IST

ज आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, गुरुवार का दिन और पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 08:49 तक रहेगा। आपको बता दूं कि जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है, तो बड़ा ही शुभ गुरु-पुष्य योग बनता है। ये योग विजय का प्रतीक है।

Horoscope 2018
Horoscope 2018

मिथुन राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।किसी करीबी मित्र से मन की बात कहना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है |ऑफिस में सभी काम बहुत आसानी से पूरे हो जायेंगे। सामूहिक कामों में आपको सफलता मिल सकती है। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे।इससे आपको फायदा होगा।आज भावनात्मक होकर कोई फैसला ना लें। प्यार के मामले में परिजनों से सहयोग मिलेगा। विष्णु मंदिर जाकर भगवान को प्रणाम करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।Yellow, 9

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।कोई पुरानी टेंशन आपके दिमाग में चलती रहेगी।आलस्य के कारण कोई जरुरी काम अधूरा रह सकता है।आपके कुछ मामले कंफ्यूजन की वजह से भी उलझ सकते हैं।परिवार के लोगों के साथ समय बीतेगा, आप थोड़ा बेटर फील करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी।सुबह उठकर अपनी हथेलियों में भगवान का ध्यान करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।Red, 6

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल