1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 अक्टूबर राशिफल: इन राशि वालों को जीवनसाथी से मिल सकता है गिफ्ट

4 अक्टूबर राशिफल: इन राशि वालों को जीवनसाथी से मिल सकता है गिफ्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 06:25 pm IST

ज आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, गुरुवार का दिन और पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 08:49 तक रहेगा। आपको बता दूं कि जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है, तो बड़ा ही शुभ गुरु-पुष्य योग बनता है। ये योग विजय का प्रतीक है।

Horoscope 2018
Horoscope 2018

धनु राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।आज का दिन करियर प्लानिंग के लिए शुभ है।कोई अधूरा काम निपटाने में सफलता मिलेगी।अपने लिए आगे सफलता का रास्ता खुद बनाने की कोशिश करेंगे।आज अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे।सरकारी कामों में आ रही रूकावटें खत्म होंगी।  दूसरों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी।मंदिर में पानी का बर्तन दान करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

मकर राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा।पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें।आज काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है, जिससे शाम को थोड़ी थकावट महसूस होगी | कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार अच्छे-से सोच-विचार जरुर कर लें, किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।पारिवारिक मामलों में कुछ उलझन हो सकती है, बैठकर बातचीत करने से सब ठीक होगा| अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आप अच्छा फील करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल