1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 अक्टूबर राशिफल: इन राशि वालों को जीवनसाथी से मिल सकता है गिफ्ट

4 अक्टूबर राशिफल: इन राशि वालों को जीवनसाथी से मिल सकता है गिफ्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2018 06:25 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 06:25 pm IST

ज आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, गुरुवार का दिन और पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 08:49 तक रहेगा। आपको बता दूं कि जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है, तो बड़ा ही शुभ गुरु-पुष्य योग बनता है। ये योग विजय का प्रतीक है।

Horoscope 2018- India TV Hindi
Horoscope 2018

नई दिल्ली: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, गुरुवार का दिन और पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 08:49 तक रहेगा। आपको बता दूं कि जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ता है, तो बड़ा ही शुभ गुरु-पुष्य योग बनता है। ये योग विजय का प्रतीक है। इस योग में कोई विशेष कार्य करने से सफलता जरूर मिलती है। जिनके माता-पिता जीवित हों, उन्हें आज के दिन गुरु-पुष्य योग में सोना खरीदना चाहिए। अतः आज के दिन आपको इस शुभ योग का फायदा जरूर उठाना चाहिए और वो भी तब, जब आज के दिन सुबह 05:55 से लेकर रात 08:49 तक सारे काम बनाने वाला सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा।

आज सर्वार्थ सिद्धि के साथ गुरु-पुष्य योग का आप किस प्रकार फायदा उठा सकते हैं, इस दौरान कौन-से विशेष उपाय करके आप अपने कामों में विशेष रूप से सफलता पा सकते हैं, ये सब हम आपको बतायेंगे आज ठीक 8 बजे। साथ ही आपको एक और इम्पोर्टेन्ट बात भी बता दूं कि आज के दिन दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। दशमी तिथि का श्राद्ध करने वाले व्यक्ति को कभी लक्ष्मी की कमी नहीं होती। इसके साथ ही गरुड़ पुराण के अनुसार अपने पूर्वज़ की स्वर्गवास तिथि के अलावा भी आज पुष्य नक्षत्र में श्राद्ध करके आप लाभ उठा सकते हैं।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आज किसी काम को लेकर उम्मीदे बढ़ी हुई नजर आयेंगी।आपको पहले किये हुये किसी काम से बड़ा फायदा मिल सकता है।इस राशि के जो लोग विवाहित है, उन्हें जीवनसाथी से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है।आज भाई-बहन की सफलता से ख़ुशी मिलेगी, साथ में कहीं डिनर का प्लान बना सकते हैं। आपके लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे, आप राहत महसूस करेंगे । मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा

वृष राशि - आज का दिन आपके फेवर में रहेगा।ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, आप कोई जरूरी काम समय रहते पूरा कर लेंगे| किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी।इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और बेहतर मौके मिलेंगे, आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है।यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी।दाम्पत्य जीवन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा।गाय को छूकर प्रणाम करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल