1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. मिथुन फरवरी मासिक राशिफल 2021: इस महीने अचानक हो सकता है धनलाभ, वहीं सेहत का रखें ध्यान

मिथुन फरवरी मासिक राशिफल 2021: इस महीने अचानक हो सकता है धनलाभ, वहीं सेहत का रखें ध्यान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 08:35 pm IST,  Updated : Feb 02, 2021 08:35 pm IST

जानें मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2021।

Mithun February masik rashifal 2021- India TV Hindi
Mithun February masik rashifal 2021 Image Source : INDIA TV

साल 2021 का दूसरा माह फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई ग्रह राशि राशिपरिवर्तन करेंगे। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जहां 4 फरवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। वहीं 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए ज्योतिषाचार्य अनिल ठक्कर से कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों के लिए फरवरी माह।  

 

मिथुन फरवरी मासिक राशिफल 2021
 
मिथुन राशि के लोगों की अपनी एक अलग औरा होता है। वह अपनी बातों के लिए जाने जाते हैं लेकिन एक और खास बात है उनकी कि वे इतने तेज दिमाग के होते हैं कि पल भर में कठिन से कठिन समस्या का हल निकालने की काबीलियत रखते हैं इसलिए जिन कामों को करने के लिए और लोगों को घंटों लग सकते हैं, यह कुछ ही मिनटों में उस काम को निपटा कर खाली बैठ सकते हैं। 

इस महीने भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा क्योंकि आप का स्वामी बुध नवम भाव में बैठेगा और भाग्य के प्रभाव से आप के अनेकों कार्य में सफलता मिलने के प्रबल योग बनेंगे। इस महीने आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं भी घट सकती हैं क्योंकि बड़े-बड़े ग्रह जैसे कि बृहस्पति, शुक्र, शनि और सूर्य का जमावड़ा आपकी कुंडली के आठवें भाव में हो रहा है। आठवां भाव अनिश्चितता का भाव है इसलिए इससे कुछ अच्छे और कुछ बुरे, दोनों तरह के परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। जहां एक तरफ आपको अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी तो वहीं दूसरी तरफ आपको शारीरिक रूप से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। 

आपका कोई अपना आप से बिछुड़ सकता है लेकिन उस दुख को भुलाने के लिए कुछ ऐसा अच्छा भी हो सकता है जो आपको बहुत खुशी देगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। इस महीने बेवजह की बहुत यात्राएं हो सकती हैं इसलिए किसी भी यात्रा पर जाने से पहले अपने जरूरी कागजात तैयार रखें और यात्रा की पूरी तैयारी से जाएं नहीं तो आपको यात्रा के दौरान किसी समस्या का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। कानून के खिलाफ जाकर कोई भी काम ना करें क्योंकि आपके गुप्त राज बाहर निकल सकते हैं और उसकी वजह से आप कानून के शिकंजे में आ सकते हैं। यह समय बहुत महत्वपूर्ण है। 

फरवरी के महीने को वैलेंटाइन डे और अन्य खूबसूरत दिनों के लिए भी जाना जाता है। वैसे भी इस समय में मौसम बहुत सुहावना होता है जिससे मन में प्रेम की तरंगें उत्पन्न होती हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मर्यादा ना छूटे और आप अपने प्रियतम का दिल ना दुखाएं नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। 

आप अपनी राशि के लिए फरवरी 2021 मासिक राशिफल को पढ़कर जान सकते हैं कि आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कौन-कौन सी घटनाएं आपके साथ घटित हो सकती हैं और आपको किन समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपके साथ क्या अच्छा होगा, वह भी इस राशिफल में दिया गया है। यदि आपको कोई समस्या है तो उस समस्या के समाधान के रूप में आपको विशेष उपाय भी बताए गए हैं जिनसे आपको विशेष लाभ मिलेगा।  

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल