1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 मार्च 2018: माह का पहला दिन, इस राशियों के लिए होगा लकी

राशिफल 1 मार्च 2018: माह का पहला दिन, इस राशियों के लिए होगा लकी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 07:03 pm IST

होलिकादहन के साथ ही आज से होलाष्टक भी समाप्त हो रहे हैं, जिसके चलते शादी ब्याह आदि शुभ कार्य फिर से शुरू हो जायेंगे। जानइए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

rashifal 1 march 2018
rashifal 1 march 2018

मिथुन राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक महान दिन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है।

आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन खरीदने की योजना भी बना सकते है । जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं वे दिल से एक दुसरे के साथ कुछ अच्छा समय बिताना चाहेंगे।गणेश जी को लड्डू चढ़ाने से परेशनियों का निवारण होगा।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिताओगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें ,कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। लक्ष्मी जी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल