1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 मार्च 2018: माह का पहला दिन, इस राशियों के लिए होगा लकी

राशिफल 1 मार्च 2018: माह का पहला दिन, इस राशियों के लिए होगा लकी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 07:03 pm IST

होलिकादहन के साथ ही आज से होलाष्टक भी समाप्त हो रहे हैं, जिसके चलते शादी ब्याह आदि शुभ कार्य फिर से शुरू हो जायेंगे। जानइए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

rashifal 1 march 2018
rashifal 1 march 2018

कुंभ राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब- खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे।

आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगें। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

मीन राशि
आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। साथ ही साथ आपको एक व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव भी मिल सकता है। आप अपने माता पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं।

सरकारी ऑफिस में अच्छे पद पर काम करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। इसके लिए आप शाम के समय घर पर छोटी सी पार्टी हो सकती हैं। दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है। इसीलिए सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। गणेश जी को मोदक चढ़ाने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल