1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 1 सितंबर राशिफल: महीने का पहला दिन होने वाला है खास, इन राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार

1 सितंबर राशिफल: महीने का पहला दिन होने वाला है खास, इन राशि वालों को मिल सकता है अपना प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2018 04:28 pm IST,  Updated : Aug 31, 2018 04:33 pm IST

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है।

राशिफल 2018- India TV Hindi
राशिफल 2018

धर्म डेस्क: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज रक्षा पंचमी है। इसे रेखा पंचमी या शांति पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज पुनर्वस नक्षत्र के साथ वज्र योग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा । लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक हो सकते हैं । इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिल सकती है । करियर के मामले में आपको सफलता मिल सकती है । कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेना बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी । केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं, आपकी स्थिति बेहतर बनी रहेगी ।

वृष राशि - आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा । रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी । आपके मन की इच्छा पूरी होगी । आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा । भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे ।स्थिति हर तरह से आपके पक्ष में रहेगी । बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे । तुलसी के पौधे के आगे दीप जलाएं, आपके रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल